आखिरकार अजित सिंह ने खाली किया सरकारी बंगला
नयी दिल्ली। तमाम राजनीति और हंगामे के बाद आखिरकार राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया अजीत सिंह को अपना सरकारी बंगला खाली करना ही पड़ा। गुरुवार को अजित सिंह ने 12, तुगलक रोड के सरकारी बंगले को खाली कर दिया।

हलांकि बंगला खाली करने के बाद अजीत सिंह ने कहा कि बंगले को स्मारक बनाने की मांग को उनका समर्थन जारी है। वहीं इस बंगले को खाली करने के बाद रफी मार्ग स्थित वीपी हाउस के कमरा नंबर 406 को पार्टी का नया कार्यालय बनाया गया है।
वहीं अजीत सिंह के सरकारी आवास को स्मारक बनाने की लड़ाई लड़ रहे चौधरी चरण सिंह विचार मंच व किसान यूनियनों की एक बैठक अक्टूबर में बुलाई गई है। इस बैठक के बाद आगे की लड़ाई तय की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सरकारी बंगला खाली करने के लिए रश्साकशी चल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications