अजय माकन के दिल की बात, कहा मोदी को फॉलो करना चाहता हूं पर सियासत इजाजत नहीं देता

निजी चैनल आजतक द्वारा आयोजित एजेंडा आजतक में कैबिनेट मंत्री अजय माकन के कहा कि मेरा बहुत मन करता है कि मैं ट्विटर पर सुषमा स्वराज या रविशंकर प्रसाद को फॉलो करूं। मैं चाहता हूं कि जानूं कि वह क्या कह रहे हैं। मगर मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य ऐसा है कि ये मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी ने क्यों ट्वीट किया। मगर जैसे ही मैं उन्हें ट्विटर पर फॉलो करने लगूंगा, मीडिया माहौल बना देगा, जो आज की सियासत इसकी इजाजत नहीं देती।
जहां माकन ने मोदी समेत बीजेपी के दिग्गज नेताओं की तारिफ की तो वहीं मीडिया पर दोष मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया सिर्फ नेगेटिव चीजें दिखाती है। उन्होंने कहा कि संसद में कई अच्छी बहसें होती हैं, वे नहीं दिखाई जातीं। मगर हंगामे को बार-बार दिखाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications