अजान जरूरी लेकिन लाउड स्पीकर गैर जरूरी- अहमद पटेल
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने सोनू निगम की राग से राग मिलाया है। उन्होने भी अजान के दौरान लाउडस्पीकर को गैर जरुरी बताया है।
नई दिल्ली। गायक सोनू निगम की तरफ से अजान को लेकर किये गये ट्वीट से पूरे देश से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। ट्विटर पर सोनू निगम ट्रोल भी किए जा रहे हैं। बावजूद इसके सोनू निगम अपने बयान पर कायम है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने सोनू निगम की राग से राग मिलाया है। उन्होने भी अजान के दौरान लाउडस्पीकर को गैर जरुरी बताया है। जिसके बाद से इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा है कि ''नमाज के लिए अजान महत्वपूर्ण है। आज के आधुनिक जमाने में लाउडस्पीकर जरूरी नहीं है।''
अहमद पटेल के ट्वीट के बाद से इस मुद्दे पर बहस छि़ड़ गई है। ट्विटर पर ये मामला ट्रेंड हो रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले सोनू निगम ने सोमवार सुबह एक के बाद एक चार ट्वीट किए जिसमें उन्होंने मस्जिदों में रोज सुबह बजने वाले अजान को शोर बताया और कहा कि अजान की वजह से रोज उनकी नींद खराब होती है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा, उन्हें मंदिरों और गुरुद्वारों द्वारा भी तेज आवाज में गाने बजाकर लोगों को उठाना भी पसंद नहीं है। सोनू ने लिखा कि अपने धर्म को मनवाने के लिए ही इन मंदिरों, मस्जिदों के संचालक ऐसा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications