झाड़ू लगाने से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, एम्स के डॉक्टर ने कहा- वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें
दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से प्रतिदिन औसतन 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही हैं और कुल मामलों की संख्या 55 लाख पार कर चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से ग्रस्त 75,083 नए मरीज मिले हैं। अनलॉक के तहत देशभर में जिंदगी को पटरी पर लाने की कवायद जारी है लेकिन संक्रमण का प्रसार थमने का नाम नहीं ले रहा। गिरती अर्थव्यवस्था और रोजी-रोटी के संकट को देखते हुए किए गए अनलॉक के बाद लोग अब कई शहरों में पहले की तरह सड़कों पर निकल रहे हैं, इससे संक्रमण का खतरा पहले से ज्यादा बढ़ा है। इस बीच एम्स के डॉक्टर ने चौंकाने वाला दावा किया है। डॉक्टर का कहना है कि सार्वजनिक जगहों की सफाई के लिए उपयोग किए जाने वाले झाड़ू से भी संक्रमण फैल सकता है।

एम्स के सर्जरी विभाग के चेयरमेन डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि झाड़ू से भी कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीज अगर सड़क पर छींकता या खांस कर कफ थूकता है, तो उसके साथ वायरस भी जमीन पर गिरता है। किसी भी सतह पर कोरोना वायरस तीन से पांच दिन तक सक्रिय रहता है। इस बीच उस जगह पर अगर कोई झाड़ू लगाता है तो वायरस सड़क की धूल-मिट्टी में मिल जाता है जो हवा बहने के साथ उड़ता है। ऐसे में उस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों के शरीर में सांस के जरिए वायरस जा सकता है। इस तरह से कई लोगों में संक्रमण तेजी से फैल सकता है।

डॉक्टर का कहना है कि सार्वजनिक जगहों की सफाई के लिए झाड़ू की जगह वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करना चाहिए। उनके मुताबिक, खुले कूड़ेदान से भी संक्रमण फैल सकता है इसलिए उसको ढंक कर रखना चाहिए। डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने अपील की है कि महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को सफाई अभियान में वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल किया जाय।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 लाख से अधिक मामलों में अब तक करीब 45 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट 80.86 प्रतिशत है। करीब पौने दस लाख मरीजों में यह वायरस एक्टिव है। अब तक 88 हजार से ज्यादा मरीज इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश है जहां मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने लोकसभा में कहा कि भारत में कोरोना वायरस के चार वैक्सीन के ट्रायल एडवांस स्टेज में चल रहे हैं।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications