खाली रहेंगे मंत्रियों के बंगले, आप ने किया सरकारी आवास से इंकार

राजनीति में वीआईपी तामझाम समाप्त करने के अपने फैसले पर अमल करते हुए केजरीवाल ने फैसला किया है कि वो ना तो सरकारी बंगला लेगे और ना ही सुरक्षा। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकारी बंगले में रहने के लिए किये गये अनुरोध को केजरीवाल पहले ही खारिज कर चुके हैं। ऐसे में वह मध्य दिल्ली में आईपी स्टेट में दिल्ली सचिवालय के आसपास किसी फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने केजरीवाल को सुरक्षा मुहैया कराने की पेशकश की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेद्र यादव ने के बताया कि हमने केजरीवाल को सुरक्षा देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि दिल्ली पुलिस से एक चिट्ठी मिलने के बाद उप्र पुलिस ने सुरक्षा के लिए केजरीवाल से संपर्क किया। दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) जेके शर्मा ने बताया कि केजरीवाल चूंकि गाजियाबाद के कौशांबी में रहते हैं, इसलिए हम उन्हें वहां सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकते। हमने गाजियाबाद पुलिस को चिट्ठी लिखकर केजरीवाल को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा।












Click it and Unblock the Notifications