राखी के बाद भाई-बहन की निर्मम हत्या से दिल्ली में सनसनी, कमरे में मिला निर्वस्त्र शव
नई दिल्ली (ब्यूरो)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 साल की एक लड़की और उसके नाबालिग भाई की उनके घर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मृतकों की एक रिश्तेदार ने सुबह 6.30 बजे के लगभग दोनों का शव देखा। पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में स्थित मकान की पहली मंजिल पर दोनों भाई-बहन मृत पाए गए। मृतका का शव निर्वस्त्र पाया गया जबकि उसके 10 वर्षीय भाई के शव पर चाकू के कई घाव थे और गले पर भी चाकू का निशान था।

दोनों भाई-बहन का शव एक ही कमरे में पाया गया। घर पर उनके साथ रहने वाली उनकी रिश्तेदार जब सुबह दोनों को जगाने के लिए कमरे में आई, तब मामला प्रकाश में आया। उसने तत्काल पुलिस और मृतकों के पिता को सूचित किया, जो एक कुरियर कंपनी में कार्यरत हैं और किसी काम से बाहर गए हुए थे।
पुलिस को संदेह है कि भाई-बहन की हत्या के पीछे किसी जानने वाले व्यक्ति का हाथ है। पुलिस ने लड़की के साथ यौन शोषण की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने मामले में पड़ोसियों और दूसरे रिश्तेदारों से पूछताछ की है।












Click it and Unblock the Notifications