दिल्ली: बत्ती गुल नेता की क्लास लग गई वर्दी वालों की

delhi police
नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की भैंस का क्या गुम हुई पूरी की पूरी उत्तर प्रदेश पुलिस उसे ढ़ूढ़ने में जुट गई। फुर्ती भी इतनी की जो यूपी पुलिस चोरी-डकैती करने वाले अपराधियों को महीनों तक ढ़ूढ़ नहीं पाती उसने आजम खान की भैंसों को चंद घंटों में ढ़ूढ़ निकाला। हलांकि दिल्ली पुलिस का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

दिल्ली पुलिस का भी हाल कुछ ऐसा ही हैं। कभी सांसद के घर से चोरी हुई कटहल उसकी नींद उड़ाती है तो कभी नेताजी के घर से बल्ब की चोरी पुलिस के पसने छुड़ा रही है। जी हां दिल्ली पुलिस इन दिनों एक अजीबोगरीब केस को सुलझाने में जुटी हुई हैं। सांसद के घर से कटहल चोरी होने की वारदात के कुछ महीने बाद ही एक और पूर्व सांसद के घर बल्ब चोरी होने का का मामला सामने आया है।

पढ़ें-सोना-चांदी नहीं दिल्ली में चोरी हो रही है स्पर्म

बल्ब चोरी होने के बाद पूर्व सांसद ने तत्काल दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की और चोरों को जल्द पकड़ने की हिदायत दी। नेताजी की ओर से शिकायत मिलने के बाद अब दिल्ली पुलिस भी चोरों की तलाश में भटक रही है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित पूर्व सांसद संसुमा बासुमतारी के सरकारी आवास से बल्ब चोरी हो गई है। चोर भी ऐस जिसने पूर्व सांसद के घर से सिर्फ एक बल्ब चुराई। अब इस चोर के कार दिल्ली पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

असम के पूर्व सांसद बासुमतारी ने अपने सरकारी आवास से बल्ब चोरी होने का मामला भी दर्ज करा दिया है। एफआईआर में कहा गया है कि उनके आवास के गेट पर दो बल्ब लगे थे जिनमें से एक चोरी हो गया है। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की तफतीश और चोर को पकड़ने के लिए एक सब इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी है।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चोरी कब हुई इसका कुछ भी पता नही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसे उम्मीद है कि वो जल्द ही मामले को सुलझा लेगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जेडीयू सांसद महेंद्र प्रताप कि तुगलक रोड स्थित आवास से दो कटहल चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और क्राइम इनवेस्टिगेशन टीम को सांसद के बंगले में भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+