बीजेपी के राज में 30 दिन में सस्ती होंगी सब्जियां, 70 सीटों के लिए घोषणापत्र जारी

bjp
नयी दिल्ली। पिछले 15 साल से दिल्ली की सत्ता से दूर भारतीय जनता पार्टी ने इसल बार दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। खास बात ये भी है कि बीजेपी ने भी आम आदमी पार्टी के तर्ज पर 70 विधानसभा सीटों के लिए 70 अलग-अलग घोषणापत्र जारी किए है।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरह बीजेपी ने भी दिल्लीवालों को लुभाने के लिए वादों की झरी लगा दी है। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में पार्टी के सत्ता में आने पर बिजली शुल्क 30 प्रतिशत कम करने, सब्सिडी सिलेंडरों की संख्या बढ़ाकर 12 किए जाने, बुजुर्गों, विधवाओं की पेंशन राशि 2000 रुपये करने और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की घोषणा की।

बीजेपी ने यमुना को पूरी तरह प्रदूषित मुक्त कराने और अखबार वितरकों को एक साइकल मुफ्त देने की घोषणा की भी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में घोषणापत्र को जारी करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने पर पार्टी सब्जियों की आसमान छूती कीमतों को 30 दिन में काबू में करेगी। इस मौके पर सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+