'आप' कार्यकर्ताओं का जेटली के घर के बाहर प्रदर्शन

AAP workers protest in front of Arun Jaitley's home
नई दिल्‍ली। राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली पर दिल्‍ली सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जेटली पर आरोप है कि उन्‍होने 'आप' विधायकों को लालच देकर सरकार गिराने की कोशिश की है, इसमें नरेंद्र मोदी और हर्षवर्द्धन का भी नाम आ रहा है।

'आप' कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन की शुरूआत कर दी है, जिससे कि दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता आमने सामने आ गये हैं। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि कल ही 'आप' विधायक मदनलाल ने आरोप लगाया था कि उन्‍हें पार्टी से अलग होने के लिए करोड़ों रूपये का ऑफर दिया जा रहा है। इसके पहले 'आप' विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी ने पार्टी से बगावत की थी और केजरीवाल के खिलाफ मीडिया में बयान दिया था।

कल 'आप' नेता मदनलाल ने मीडिया को दिये गये बयान में कहा कि उन्‍हें मोदी के एक करीबी का फोन आया जिसने उनसे कहा कि तुम बीस करोड़ रूपये लो और सरकार के खिलाफ बगावत कर दो। हालांकि मदनलाल इसका कोई जवाब नहीं दे सके और केस करने से भी मना कर दिया।

'आप' के आरोपों का जवाब देते हुए अरूण जेटली ने कहा कि इस पार्टी का आधार झूठ पर टिका हुआ है। वहीं डॉक्‍टर हर्षवर्द्धन का कहना है कि 'यह सब बकवास है, ये लोग हर रोज नया झूठ गढ़ रहे हैं। वे जो कहना चाहते हैं जारी रख सकते हैं।' लेकिन हम कुछ भी ऐसा नहीं कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ का कहना है कि 'आप' दिल्‍ली में सरकार चला रही है, ऐसे में अगर इस तरह की कोशिशें की जा रही हैं तो उनकी जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+