AAP समर्थकों ने केजरीवाल को दी धमकी, स्वराज पर खुली बहस करें वरना खोलेंगे पोल

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को अपने ही लोगों से धमकी मिल रही है। अब तक केजरीवाल जिस स्व राज की हमेशा बात करते हैं, उसी मुद्दे पर उन्हें अपने ही समर्थक बहस की चुनौती दे रहे हैं। 'आप' वॉलंटियर एक्शरन मंच ने केजरीवाल को स्वराज पर खुली बहस की चुनौती दी है और इसके लिए 24 अगस्त का दिन तय किया है। एवीएएम ने तो धमकी भी दी है कि अगर पार्टी के प्रतिनिधि डिबेट में शामिल नहीं हुए तो वह नेताओं का पोल खोलेगी।

aam admi party

एवीएएम की मीडिया कोऑर्डिनेटर गीतांजलि अग्रवाल ने कहा कि स्वराज के मुद्दे पर एवीएएम आम आदमी पार्टी से भी डिबेट करने को तैयार है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर खुद को बदनाम करने का आरोप लगाया है। एवीएएम ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि 'वॉलंटियर्स ने फिर से अच्छेल वक्तऑ के सपने देखने शुरू कर दिए थे। वे बौद्धिक लोग नहीं हैं, इसलिए नेतृत्व के लिए उनकी आस आप पर थी।

जब आपने उनसे कहा था कि स्वरराज कैसे उनकी दुनिया बदल देगा, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। अब वे कन्फ्यू ज हैं क्योंेकि अब आप स्वाराज के नए मायने पेश कर रहे हैं। आपको इस बात को स्पनष्टज करना होगा।' बहस ना करने की स्थिति में एवीएएम ने धमकी दी है कि वो आम आदमी पार्टी के नेताओं की पोल खोल देंगे। इस ग्रुप का दावा है कि उसके पास ऐसे दस्तापवेज हैं जिसकी वजह से 'आप' के कई नेता मुश्किल में पड़ सकते हैं।

हलांकि आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी एवीएएम के उस दावे से इंकार करता है कि वह आम आदमी पार्टी के लिए काम करते हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक शांति भूषण ने हाल में ही अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया था और कहा था कि पार्टी में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+