देखें: AAP ने जारी किया भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आरोपों का पिटारा लेकर स्टिंग ऑपरेशन के माध्‍यम से उसे सच साबित कर राजनीतिक हड़कंप मचाने का दम भरने वाली आम आदमी पार्टी ने इस बार एक ऐसा वीडियो जारी किया है जो भारतीय जनता पार्टी को मुश्किल में डाल सकती है। सिर्फ भाजपा ही नहीं इस वीडियो से नई दिल्‍ली म्यूनिसिपल कार्पोरेशन (एनडीएमसी) के भी पसीने छूट सकते हैं।


आम आदमी पार्टी के मीडिया सेल की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन और पूर्व एमएलए करन सिंह तंवर सार्वजनिक तौर पर एक महिला से आपत्तिजनक व्‍यवहार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि तंवर ने न सिर्फ उस महिला से अभद्र व्‍यवहार किया बल्कि उसे धमकी दी कि उसका नामोनिशान मिटा देंगे।

आप ने इस मामले में दिल्‍ली पुलिस को भी लपेटा है और कहा है कि पुलिस भी महिला का साथ नहीं दे रही है। महिला ने बुधवार को नारायणा पुलिस थाने में इस मामले की लि‌खित शिकायत की जिसके चार दिन बाद भी एसएचओ ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। इस वीडियो के माध्‍यम से आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया कि दिल्‍ली पुलिस केंद्र सरकार के दवाब में काम रही है वरना अबतक तंवर सहित उन लोगों को गिरफ्तार कर लेना चाहिए था जिनका नाम पीडि़ता ने अपनी लिखित शिकायत में दिया है।

पार्टी ने प्रेस को भेजे अपने वक्तव्य में कहा है कि महिला ने लिखित में पुलिस को बताय है कि सबके सामने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, उसे धमकी दी गई और चांटा मारा गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि वह अपने बच्‍चों के साथ अकेली रहती है और उसे डर है कि उसपर हमला भी हो सकता है। क्लिक करें और देखें वीडियो:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+