'आप' MLA का आरोप, पैसा देकर पार्टी से तोड़ना चाहती है भाजपा

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अपनी सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही हैं। आप के विधायकों ने दावा किया है कि पैसा देकर भाजपा के लोग आम आदमी पार्टी के विधायकों को पार्टी से तोड़ना चाहते हैं।
रोहिणी से आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग, त्रिलोकपुरी से विधायक राजू ढिंगन और कोंडली से आप विधायक मनोज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी देते हुए कहा कि फोन और बिचौलिये के जरिए उनसे संपर्क किया गाया। उन्होंने उन्हें पैसे देकर आम आदमी पार्टी के हटने और भाजपा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया। आप को छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए उन्हें मोटी रकम देने का वादा किया गया।
आम आदमी पार्टी के इन आरोपों के बाद अब तक बाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। जबकि हाल ही में अंग्रेजी अखबार ने खबर प्रकाशित की थी कि आप और कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और दिल्ली में सरकार बनाने के लिए उनका साथ दे सकते हैं। भाजपा नेता प्रभात झा ने भी संकेत देते हुए कहा था कि भाजपा जोड़-तोड़ में विश्वास नहीं करती है लेकिन अगर कोई खुद आता है तो बीजेपी मना नहीं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications