सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में AAP विधायक प्रमिला टोकस के पति गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के आरके पुरम थाने में दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की विधायक प्रमिला टोकस के पति को केंद्र सरकार के एक कर्मचारी को कथित तौर पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने और उस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। विधानसभा में अलका लांबा को मारा धक्का, कहा तुम तो रात भर घूमती हो

उनके कार्यकर्ताओं ने मुझे घेर लिया और महिलाओं को मुझे मारने का आदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकारी काम में बाधा डाली और मेरे साथ मारपीट की। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच में शामिल होने के लिए पुलिस ने धीरज को नोटिस भेजे थे लेकिन उन्होंने उन पर प्रतिक्रिया नहीं दी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रमिला को भी नोटिस भेजा गया है अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications