आप विधायक करतार सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायकों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ पार्टी के दस विधायक जहां जेल की हवा खा रहे हैं तो दूसरी तरफ अब करतार सिंह के घर व ऑफिस में आयकर विभाग ने छापेमारी शुरु कर दी है। आयकर विभाग ने करतार सिंह के घर पर आज सुबह छापेमारी करने पहुंची और इस दौरान उनके घर व कार्यालय को बंद कर छापेमारी की।

जदयू विधायक ने मांगी डॉक्टर से 20 लाख की रंगदारी

AAP MLA Kartar Singh in trouble IT raid at his premises

वहीं इस छापेमारी के खिलाफ आप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। आप नेता दिलिप पांडे ने ट्विटर पर लिखा है कि मोदी जी ने सीबीआई, एसीबी, दिल्ली पुलिस को को पहले ही छोड़ रखा था और अब आयकर विभाग को भी हमारे पीछे छोड़ दिया है, लेकिन आप इन सबके आगे नहीं झुकेगी।

आपको बता दें कि करतार सिंह पूर्व में भाजपा में थे और वह पार्षद थे, लेकिन बाद में उन्होंने आप का दामन थाम लिया और विधायक चुने गये हैं। करतार सिंह को धनाढ्य व्यक्तियों में गिना जाता है, उनके पास पुश्तैनी जमीन काफी ज्यादा है। पिछले कुछ महीनों में आप के कई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज गयी गयी है। लेकिन आप ने इस पूरी कार्यवाही को बदले की राजनीति करार देते हुए केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+