बीजेपी के 'हर्ष' के खिलाफ चुनाव लड़ने से डरे 'आप' के विश्वास

'आम आदमी पार्टी' ने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी हर्षवर्द्धन के खिलाफ बड़ा और मजबूत उम्मीदवार उतारा जाएगा, लेकिन पार्टी को ऐसा उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। कुमार विश्वास ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। जिसके बाद से आप की मुश्किलें बढ़ गई है। गौरतलब है कि भाजपा द्वारा हर्षवर्धन को अपना सीएम उम्मीदवार बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कटाक्ष करते हुए उन्हें 'भाजपा का मनमोहन सिंह' बताया था, लेकिन अब वो उनसे ही डरने लगी है।
केजरीवाल कुमार विश्वास को हर्षवर्धन के खिलाफ कृष्णानगर इलाके से चुनाव के लिए खड़ा करना चाहते थे, लेकिन लेकिन अब कुमार विश्वास ने राग बदल दिया और कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। बीजेपी के सीएम उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि मेरे अंदर उतना समर्पण नहीं हैं, जितना अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया के अंदर है, इसलिए मैंने मैं यह सब नहीं कर पाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications