पुलिस पूछताछ के लिए आशुतोष और शाजिया को ले गयी

AAP leader Ashutosh will not be arrested
नई दिल्‍ली। भाजपा आफिस के सामने हंगामा करने पर आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष को आज पुलिस संसद मार्ग थाना ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। जैसा कि पहले कहा जा रहा था कि आशुतोष की गिरफ्तारी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आशुतोष के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया गया है। पुलिस शाजिया इल्‍मी को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी।

आशुतोष ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसी तरह का हंगामा, किसी भी तरह का शोर शराबा नहीं करेंगे। हम गांधीवादी विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। अगर हमारे कार्यकर्ताओं में से कोई भी हंगामा या तोड़फोड़ करता है तो उसके खिलाफ पार्टी कार्यवाई करेगी। पुलिस वाले इस देश के नागरिक हैं और उन्‍हें उनका काम करने दीजिए। मैं पूछताछ में पूरा सहयोग करूंगा।

आज भाजपा नेताओं ने आप कार्यकर्ताओं के हंगामें की सीडी चुनाव आयोग को सौंप दी है।

इस बीच शाजिया इल्‍मी को पुलिस ले जा रही है। शाजिया का कहना है कि मैंनें कुछ भी गैर कानूनी काम नहीं किया है। हम तीन साल से आंदोलन कर रहे है। पुलिस मुझे पूछताछ के लिए ले जा रही है। सभी ने टीवी चैनलों के विजुअल में देखा कि हमने नहीं बल्कि पहले भाजपा के लोगों ने पत्‍थर बरसाये। हम तो सिर्फ नारे लगा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+