राहुल का 'आप' पर हमला कहा, ये लोग लोकतंत्र के विरोधी

राहुल ने कहा कि हमारे खिलाफ खड़े होने वाले लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है और ये लोग आते जाते रहते हैं। राहुल का कहना है कि वह खुद को मिली सांसद निधि पर पूरा हिसाब देने को तैयार हैं। राहुल का कहना है कि मेरा मकसद अमेठी का विकास करना है, यहां से मेरा पुराना रिश्ता है, कोई राजनीतिक रिश्ता नहीं है।
अमेठी के विकास के बारे में राहुल का कहना है कि केंद्र की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ रायबरेली और अमेठी को ही मिला है। हमने काम किया है।
राहुल बहन प्रियंका गांधी के साथ अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आये हुए हैं। अभी हाल ही में दिल्ली में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार समिति का कार्यभार संभाल लिया है।












Click it and Unblock the Notifications