AAP की आपात बैठक, केजरीवाल ने पीएम पर साधा निशाना, कहा मोदी को आप से लगता है डर

नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी पर विधायकों की सदस्यता खत्म होने का खतरा मंडराने लगा है। आम आदमी पार्टी के 21 विधायक अयोग्य करार दिए गए हैं। दरअसल राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दिल्ली सरकार के उस बिल को मंज़ूरी देने से मना कर दिया है, जिसमें संसदीय सेक्रेटेरी की पोस्ट को 'ऑफ़िस ऑफ प्रॉफ़िट' से अलग करने का प्रस्ताव था। इस नामंजूरी के बाद आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों की सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। फिर निशाने पर केजरीवाल, लोगों ने लगा दी सीएम साहब की क्लास

arvind kejriwal

राष्ट्रपति की नामंजूरी के बाद आम आदमी पार्टी ने आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे। बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने इस बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लोकतंत्र का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी कांग्रेस से नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी से डरते हैं।

केजरीवाल ने कहा 1 महीने में विजेंद्र गुप्ता की पत्नी को भेज दूंगा जेल

केजरीवाल ने ट्वीट किया और लिखा कि आप के किसी भी विधायक को संसदीय सचिव के रूप में उनकी क्षमता से ज्यादा एक भी पैसा, कार या बंगला नहीं दिया गया। केजरीवाल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदीजी का कहना है कि आप सभी घर पर बैठें। काम नहीं करें। आप ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की सिफारिश पर विधेयक खारिज किया है। आपको बता दें कि आप के 21 विधायकों की सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में इन 21 सीटों पर फिर से चुनाव की स्थिति बन सकती है। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की पूरी उम्मीद है। जिस तरह से दिल्ली की जनता में आप सरकार को लेकर नाराजगी है, ऐसे में उम्मीद है कि दिल्ली में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+