दिल्ली में सरकार बनने के 50-50 चांस, सोमवार को तस्वीर होगी साफ

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। लगता है अब दिल्ली में सरकार बन जाएगी। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने इस ओर इशारा करते हुए कहा है कि दिल्ली में आप की सरकार बनाने की संभावना 50 फीसदी है। आम आदमी पार्टी जनसभाओं और एसएमएस के जरिए लोगों के राय जानना चाहती है। ऐसे में अब तक के सर्वे के मुताबिक ज्यादातार दिल्लीवाले चाहते है कि आप सरकार बनाए।

वहीं केजरीवाल ने एक प्रोग्राम के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जा कर रायशुमारी कर रही है, कि दिल्ली में उसे सरकार बनानी चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग सरकार बनाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि अबतक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय रखी है जिसमें ज्यादा लोग सरकार बनाने के हक में हैं। उन्होंने कहा सरकार बनाने की संभावनाएं 50-50 है।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अगर कांग्रेस से समर्थन लेती है तो उसे कांग्रेस की बी पार्टी करार दिया जा रहा है और अगर वो सरकार नहीं बनाती तो कहा जा रहा है वो जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी चित और पट दोनों ही चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+