केजरीवाल के बचाव में उतरी 'आप' ने मीडिया के खिलाफ खोला मोर्चा, 3 चैनलों को धमकी

केजरीवाल के बयान के बचाव में उतरे आप नेता संजय सिंह, आशुतोष, आशीष खेतान और दिलीप पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीजिया पर हमला बोला और पेड न्यूज को लेकर कुछ मीडिया संस्थानों पर आरोप लगाया और मामला दर्ज कराने की धमकी दी।
आप नेता संजय सिंह ने तीन टीवी चैनलों का नाम लेकर उनपर गलत खबर दिखाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पत्रकार संविधान से ऊपर नहीं है। मीडिया की भी जांच होनी चाहिए। आप ने सवाल पूछा कि पेड न्यूज पर बनी कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया।
Did You Know: 2006 में केजरीवाल को रमन मैग्सेस अवार्ड दिया गया।
वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पेड मीडिया भारत के लिए बहुत खतरनाक है। केजरीवाल के बयान पर उनका बचाव करते हुए सिसोदिया ने कहा कि पेड मीडिया सिर्फ गुजरात और मोदी की तारीफ करने में जुटा है। मीडिया और आप की लड़ाई के बीच बीएई भी कूद गई है। ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन ने आम आदमी पार्टी के बयान की निंदा की और कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभा रहा है और इस तरह के आरोप उसकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि नागपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे केजरीवाल ने एक समारोह के दौरान बोला था कि उनकी सरकार आने पर वो मीडियावालों को जेल भेजवा देंगे।
Did You Know:अरविंद केजरीवाल को 2006 में रमन मैग्सेसे अवार्ड से नवाजा गया। आरटीआई कानून को लागू करना में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें ये अवार्ड दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications