आप की चौथी लिस्ट जारी, नई दिल्ली सीट से ही केजरीवाल लड़ेंगे चुनाव

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। आप की चौथी लिस्ट में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है। अरविंद केजरीवाल इसबार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान अपनी सीट नहीं बदलेंगे, और प्रतिष्ठित नई दिल्ली सीट से ही लड़ेंगे।

arvind kejriwal

दरअसल आम आदमी पार्टी ने अब तक अरविंद केजरीवाल के नाम पर सस्पेंस बना रखा था। जिसके कारण तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। आज प्रेस रिलीज जारी कर आप ने केजरीवाल समेत आठ और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी कुल मिलाकर 59 उम्मीवार घोषित कर चुकी है, जबकि दिल्ली में अभी चुनावों का औपचारिक ऐलान भी नहीं हुआ है। आपको बता दें कि नई दिल्ली वह सीट है, जहां से पिछले साल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनके गढ़ में घुसकर करारी शिकस्त दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+