MCD के स्कूलों में पढ़ने वाले चार लाख गरीब बच्चों के हक पर कुंडली मार कर बैठी है भाजपा: AAP

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सूखा राशन बांटने में देरी को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। भाजपा की कड़ी आलोचना करते हुए 'आप' प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी एमसीडी के 700 स्कूलों में पढ़ने वाले चार लाख गरीब बच्चों के हक पर कुंडली मार कर बैठी है। सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली सरकार द्वारा मुहैया कराए गए राशन को बच्चों में नहीं बांट रही है।

AAP aim BJP for not distributing drought rations in MCD schools

'आप' प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, नार्थ एमसीडी ने राशन बांटने के लिए अभी तक टैंडर की प्रक्रिया भी नहीं शुरू की है। भाजपा गरीब विरोधी है और इसीलिए भाजपा की केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना को बिना वजह ही रोक दिया। भाजपा वाले कह रहे कि केजरीवाल सिर्फ गरीबों का भला कर रहा है और इसीलिए देश भर से गरीब दिल्ली में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपने शासित राज्यों में क्यों नहीं अच्छे काम कर रहे हैं, जिससे कि वहां से गरीब लोग दिल्ली न आएं।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने आज पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली के गरीब लोगों से कितनी परेशानी है कि यह बात किसी से छिपी नहीं है। अक्सर हम लोग एक साधारण सी महिला की वीडियो देखते होंगे, जिसमें वह महिला गरीब लोगों को गाली दे रही है। इसके साथ-साथ वह सीएम अरविंद केजरीवाल को भी गाली दे रही है। वीडियो में वह महिला कह रही है कि देखिए! कैसे गरीबों का भला किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल सिर्फ गरीबों का भला कर रहा है। यह वीडियो दिल्ली के पाॅश इलाकों में खूब वायरल हो रहा है। यह भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता को दिखलाता है। इसी तरह से इन्होंने दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना को भी बिना किसी कारण के रोक दिया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज मैं मीडिया के जरिए दिल्ली की जनता को भाजपा शासित नार्थ एमसीडी के एक उद्घाटन समारोह के बारे में बताना चाहता हूं। 19 मार्च को भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नार्थ एमसीडी के महापौर जयप्रकाश और स्थाई कमेटी के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी समेत भाजपा के नेताओं ने बड़ी धूमधाम से एमसीडी स्कूलों में सूखा राशन वितरण करने की योजना का उद्घाटन किया था। हमारे पार्षद और नार्थ एमसीडी के नेता विपक्ष विकास गोयल अफसरों से बार-बार यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने उद्घाटन समारोह के बाद कितने स्कूलों में सूखा राशन बांट दिया है? दिल्ली सरकार के स्कूलों और नगर निगम के स्कूलों में प्रतिदिन मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को पका हुआ पौष्टिक आहार दिया जाता था। क्योंकि कोरोना के चलते उन बच्चों को पका खाना नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए दिल्ली सरकार ने योजना शुरू की थी कि उन बच्चों को पैक्ड सुखा राशन दे दिया जाए, ताकि उनके हिस्से का राशन उनको मिल जाए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार ने नार्थ एमसीडी को जो राशन मुहैया कराया है, अभी तक इन्होंने सिर्फ एक स्कूल के अंदर यह राशन बांटा है। यह राशन भी इसलिए बांटा गया, क्योंकि इन्हें उद्घाटन करना था। इसके बाद इस योजना को इन्होंने बंद कर दिया है। कल नगर निगम के सदन में हमारे पार्षदों ने जब यह बात उठाई, तो अफसर को यह जानकारी देनी पड़ी कि अभी तक सुखा राशन वितरण करने के लिए कोई भी टेंडर की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है। यह बहुत ही शर्म और खेद की बात है। यह भाजपा नेताओं की बेशर्मी का उदाहरण ही है कि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जिस योजना का उद्घाटन कर चुके हैं, उस योजना का अभी तक टेंडर ही नहीं हुआ है। इन्होंने बिना टेंडर किए ही उस योजना का उद्घाटन कर दिया। यह है भाजपा की जालसाजी और यही है भाजपा की सच्चाई।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत 700 स्कूल आते हैं और इसमें 4 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन 4 लाख बच्चों का हक मारकर भाजपा शासित नॉर्थ एमसीडी बैठी हुई है और 300 बच्चों को राशन बांटते हुए फोटो खींचा कर मीडिया को प्रेस रिलीज दे दी। जबकि सूखा राशन बांटने के लिए अभी तक टेंडर ही नहीं हुआ है। मैं आदेश गुप्ता पूछना चाहता हूं कि वो इस तरह की बेशर्मी कहां से लाते हैं कि जिस योजना का अभी तक टेंडर ही नहीं हुआ है, उसका उन्होंने उद्घाटन कर दिया और अभी तक कोई पता नहीं है कि उन 4 लाख बच्चों को सूखा राशन मिलेगा या नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ई-रिक्शा लर्निंग लाइसेंस के लिए अब नहीं लेनी होगी अपॉइटमेंट, सीधे लाइसेंस अथॉरिटी से होगा काम

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों द्वारा हर तरीके से गरीबों के विरोध में प्रचार किया जा रहा है। जितनी भी पॉश कॉलोनियां हैं, उन सभी के अपने व्हाट्सएप ग्रुप हैं, उन व्हाट्सएप ग्रुप पर गरीबों को गाली देने का काम कोई न कोई भाजपा का कार्यकर्ता दिन-रात कर रहा होता है। पहले गरीबों को गाली देते हैं, उनके बच्चों गाली देते हैं और फिर ये कहते हैं कि केजरीवाल गरीबों के लिए बहुत कुछ कर रहा है, इसलिए देश भर से बहुत सारे गरीब दिल्ली में आते जा रहे हैं। उन्हें इस बात की बिल्कुल भी लज्जा नहीं है कि उनके द्वारा जो शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा हैं, वो क्यों नहीं अच्छा काम करते हैं कि वहां से गरीब लोग दिल्ली न आएं। गरीबों पर तोहमत लगाने की बजाय वो भी अपने राज्य में अच्छा काम करें। जब चुनाव का समय आता है, तो भाजपा नेता मनोज तिवारी कहते हैं कि हम झुग्गी के अंदर रात बिताएंगे और तब ये लोग अपनी नौटंकी शुरू कर देते हैं। भाजपा का असली चेहरा यह है कि भाजपा गरीब विरोधी हैं। भाजपा वालों को गरीबों से चिढ़ और नफरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+