दिल्ली में ई-रिक्शा लर्निंग लाइसेंस के लिए अब नहीं लेनी होगी अपॉइटमेंट, सीधे लाइसेंस अथॉरिटी से होगा काम
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों के लिए सरकार ने एक बड़ा घोषणा की है। दरअसल, ई-रिक्शा के लिए लर्निंग लाइसेंस के लिए अब आवदेकों के पहले से अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक अब सीधा लाइसेंसिंग अथॉरिटी से संपर्क कर पाएंगे।

दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक, आवेदक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर 'सारथी' के माध्यम से फीस जमा करने के बाद सभी वर्किंग डेज में दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच लाइसेंसिंग अथॉरिटी से जा जाकर लर्निंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने रविवार को भी आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में शामिल होने का विकल्प दिया है।
आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ महीनों में सभी जोनल कार्यालयों/क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) के संचालन के तरीके में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसके अंतर्गत वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) और लाइसेंस से संबंधित अन्य गतिविधियों के लिए फेसलेस सेवाएं शुरू की जा रही हैं। फिलहाल अभी इन फेसलेस सेवाओं का परीक्षण चल रहा है। विभाग अगले कुछ महीनों में 70 अन्य आवश्यक सेवाओं को 2 चरणों में फेसलेस सेवाओं के अंतर्गत लाने की योजना बना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications