आशुतोष को टिकट देने पर 'आप' कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं के अनुसार पार्टी ने वादा किया था कि लोकसभा चुनाव में लोगों की राय लेकर हम प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। चांदनी चौक से 70 लोगों ने आवेदन किये लेकिन इनमें से किसी को नहीं चुना गया। बताया जाता है कि इस सीट पर पहले मोहम्मद मुरसलीन का नाम प्रस्तावित था। इसके अलावा पहले भी टिकट बंटवारे को लेकर 'आप' में आंतरिक कलह मच चुकी है।
गौर हो कि 'आप' नेताओं ने ही आरोप लगाया था कि विनोद कुमार बिन्नी ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट न दिये जाने पर ही पार्टी से नाराजगी जताई थी और यहां तक की पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को झूठा तक करार दे दिया था। जिसके बाद उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया था।
'आप' ने लोकसभा चुनाव के लिए 20 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications