कहने से भर से नहीं, 'आप' विधायकों को देना होगा ईमानदारी का टेस्ट

नयी दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर जन्म लेने वाली पार्टी आम आदमी पार्टी हमेशा से ईमानदार होने का दावा करती रहती है। सच्चाई और ईमानदारी के साथ राजनीतिक करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी अब अपने विधायकों की ईमानदारी का टेस्ट लेगी।

aam admi party

इस ईमानदारी के टेस्ट का मकसद आप विधायकों के एक साल के सार्वजनिक जीवन में उनके चरित्र के लेखा-जोखा लेना है। विधायकों की ईमानदारी का टेस्ट पार्टी आम लोगों की राय से करेगी। जो इस टेस्ट में पास होगा उसके टिकट पाने के चांसेस ज्यादा होगी और जो लोगों के विश्वास पर खड़ा नहीं उतरेगा पार्टी उसे टिकट देने से इनकार भी कर सकती है। इसका फैसला जुर्म के गंभीरता को देखते हुए लिया जाएगा। दोषी पाए जाने पर पार्टी से सदस्यता रद्द होगी।

इस ईमानदारी के टेस्ट के जरिए पार्टी ये तय करना चाहती है कि आप के विधायकों को लोगों की उम्मीदों पर खरा उतारना है। इसके लिए पार्टी ने आम लोगों से गुजारिश की है कि अगर उनके पास पार्टी के किसी भी विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित कोई शिकायत है तो साक्ष्य के साथ पार्टी का तत्काल इसकी जानकारी दें। आप ने लोगों से शिकायत की सॉफ्ट कॉपी पार्टी की मेल आईडी [email protected] पर भेजने को भी कहा है। वहीं लोग चिट्ठी के जरिए भी अपनी शिकायत भेज सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+