'आप' से डर गईं शीला, कहा केजरीवाल ने खींचा दिल्ली की जनता का ध्यान

sheila dikshit
नयी दिल्ली। 4 दिसंबर को दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान होना है। तीसरी बार सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए कांग्रेस की शीला सरकार जी-तोड़ मेहनत कर रही है। बीजेपी को दो-बार हार का सामना करा चुकी शीला दीक्षित को इस बार डर लगा रहा है। उनका ये डर बीजेपी की वजह से नहीं बल्कि नयी-नयी बनी पार्टी आम आदमी पार्टी की वजह से है। शीला दीक्षित का ये डर अरविंद केजरीवाल से हारने का है।

शीला दीक्षित ने स्वीकार किया कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि उन्होंने संदेह जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में यह वोट में तब्दील हो पाएगा। शीला ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता का ध्यान खींचा है। उन्होंने कहा कि जनता का मूड का पता नहीं चल पा रहा है। चुनाव से पहले ऐसा पहली बार है जब जनता सरकार बदलना चाहती हैे।

इसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, लेकिन वह इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि यह कोई प्रभाव छोड़ पाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारी मुख्य प्रतिद्वंद्वी है और मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+