दिल्ली के 5500 ऑटोरिक्शा को गुड़गांव, नोएडा जाने के परमिट

सरकार ने निर्णय लिया कि दिल्ली के ऑटोरिक्शा वालों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने-जाने के लिए 5,500 अंतरराज्यीय परमिट जारी किए जाएंगे। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक बैठक के बाद यह घोषणा की। इस परमिट से ऑटोरिक्शे दिल्ली से हरियाणा के गुड़गांव और दिल्ली से उत्तर प्रदेश के नोएडा जा-आ सकेंगे। परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जल्द ही इस फैसले का क्रियान्वित होगा और लोगों के सामने आने वाली परेशानियां कम होगी।












Click it and Unblock the Notifications