दिल्ली की फैक्ट्री में बाल मजदूरी, आग लगने से 5 की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के बेगमपुर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में आज तड़के आग लगने चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गोडि़यां मौजूद है और आग पर काबू पा लिया गया है।

जिन लोगों की मृत्यु हुई है वह फैक्ट्री के मजदूर बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त श्रवण कुमार (17), निरंजन (5), नीलेश (11), नितिन (26) और शिवम (15) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दमकल की आठ गाडि़यां मौके पर पहुंच गईं थी। वहीं दमकल विभाग ने जानकारी दी है कि दम घुटने से इन लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications