दिल्ली: 36 किलो हिरोईन के साथ 6 लोग गिरफ्तार, 2 अफगानी भी शामिल

इस छापेमारी के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं इन आरोपियों में दो अफगानिस्तान के नागरिक भी शामिल है। दिल्ली पुलिस ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। सभी छह लोगों को सोमवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से हेरोइन को खपाने की कोशिश करते गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा बरामद किए गए इन ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 125 करोड़ रुपये है। विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि दो अफगानी नागरिकों समेत छह लोगों को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस का आशंका है कि अभी और भी हिरोईन उन्हें बरामद हो सकते हैं। पुलिस इन ड्रग्स माफियाओं के तार जोड़ने में जुट गई है। सभी 6 अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications