दिल्ली में इमारत में लगी आग, 1 साल के मासूम सहित 3 की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को एक तीन मंजिली इमारत में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के 3.10 बजे पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके के साद नगर पार्ट-2 की है।

3 killed, 8 hurt as residential building in Delhi catches fire

अधिकारी ने बताया, "दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। सुबह 4.20 बजे आग बुझाया जा सका।" उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का पता अब तक नहीं चल पाया है। सभी घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया और आठ का इलाज चल रहा है।

घायलों में दमकल विभाग के एक अधिकारी बलराज खोखर (58) भी हैं, आग बुझाने के दौरान उनका सिर झुलस गया था। अन्य घायलों में इंदु (27), ममता (35), शीतला (55), रितेश (35), विष्णु (44), सविता (34) और गीता (19) शामिल हैं। मृतकों में दो की पहचान अक्षय (1) और जगदीश (32) के रूप मे हुई है। तीसरा मृत व्यक्ति 20-25 साल का है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारी ने कहा कि जिस तीन मंजिली इमारत में आग लगी, उसमें छह आवासीय फ्लैट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+