दिल्ली में 3 मंजिला इमारत गिरा, 2 लोगों की मौत, कई जख्मी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इमारत का निर्माण चार साल पहले ही हुआ था। इमारत क्यों गिरी, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। जांच के आदेश दे दिये गये हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस इमारत में चार परिवार के लोग रहते है। जिस वक्त मकान गिरा तो उस वक्त करीब चार लोग उसमें मौजूद थे। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी और दमकलकर्मी फौरन मौके पर पहुंच गये मगर रास्ता संकरा होने के चलते बचाव कार्य देरी से शुरु हो सका।
मालूम हो कि बाड़ा हिंदूराव पुरानी दिल्ली का एक इलाका है जहां संकरी गलिया हैं। खबर ये भी है कि मलबे में अभी भी एक वृद्ध व्यक्ति फंसा हुआ है। बताया जाता है कि ये बिल्डिंग चार साल पहले बनी थी. इलाका काफी संकरा है। लिहाजा प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पडा़। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि हो सकता है कि इस मामले मलबे में कोई राहगीर भी दबा हो।












Click it and Unblock the Notifications