दिल्ली: भाईयों ने सरेबाजार मां के साथ मिलकर लड़की का किया मर्डर, 35 बार घोंपा चाकू
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सिमेंट और कंक्रीट के शहर में रहकर लोगों के दिल भी पत्थर जैसे हो गये हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में देखने को मिला। बीच सड़क दो भाईयों ने 19 साल की एक लड़की की चाकू घोंप कर नृशंस हत्या कर दी लेकिन उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। लड़की एक दो बार नहीं बल्कि मुंह, पेट और सीने पर 35 बार वार किया गया। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने छेड़खानी पर आवाज उठाया था।

विरोध करने पर जयप्रकाश ने उसे रोककर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि मीनाक्षी को पहले जयप्रकाश की मां शशि ने पकड़ लिया। इसके बाद जयप्रकाश और उसके भाई ईलू ने उसपर बेरहमी से चाकुओं से वार करने शुरू कर दिए। लड़की को बचाने के प्रयास में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मीनाक्षी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications