Narsinghpur News: कांग्रेस ने खुद को हिंदू विरोधी साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी: दुर्गेश केशवानी

Narsinghpur BJP News: नरसिंहपुर में जिले में आ रही जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केशवानी, जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा और विधायक जालम सिंह पटेल ने आज भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों के साथ चर्चा की। डॉ दुर्गेश केशवानी ने कहा कि जनता जब किसी पार्टी को खुलकर आशीर्वाद और साथ देती है तब न केवल उस पार्टी का मनोबल बढ़ता है बल्कि जनता के लिए और बेहतर कर गुजरने की एक प्रेरणा भी मिलती है।

डॉ केशवानी ने बताया कि 3 सितंबर से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चल रही है जिसे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यात्राओं, रैलियों में उमड़ रही भीड़ ने जहां एक तरफ भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को और मजबूत किया है वहीं इस अपार जनसमर्थन ने विपक्षी दल की रातों की नींद उड़ा दी है।

Durgesh Keshwani, Narsinghpur Jalam Patel discussed with journalists called Congress anti-Sanatan

डॉ केशवानी ने कहा कि महाकौशल क्षेत्र से निकली जा रही जनआषीर्वाद यात्रा को मण्डला, डिण्डौरी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिले में जन आशीर्वाद यात्रा को मिले अपार समर्थन ने यह साफ कर दिया है कि इन जिलों में तो कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलने वाला है। कहीं ऐसा न हो कि कांग्रेस के सर्वाधिक प्रत्याशियों को जमानत ही न जब्त हो जाए। नरसिंहपुर जिले में दो दिवसीय जन आषीर्वाद यात्रा दिनांक 16 सितम्बर को लालपुल से जिले में प्रवेश करेगी जो जिले की गोटेगांव, नरसिंहपुर, गाडरवारा व तेन्दूखेड़ा विधानसभा के विभिन्न स्थानो से होते हुए 221 किमी का सफर तय कर राजमार्ग चौराहे से सागर जिले में प्रवेश करेगी। जिले में यात्रा का 26 जगह स्वागत, 11 रथ सभाएं, 2 आमसभाएं व 2 रोड शामिल है। जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभाव व जनता के आशीर्वाद से आगामी चुनावो में जिले की चारो विधानसभा सीटो पर भाजपा प्रत्याशी प्रचण्ड मतो से जीतेंगे।

सनातन का अपमान नहीं सहेंगे प्रदेशवासी

कांग्रेस ने खुद को हिंदू विरोधी साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कमलनाथ द्वारा विवादित केक काटने का मामला हो, उनके हिंदू विरोधी बयान हो या कुछ हर तरफ से कांग्रेस हिन्दू विरोधी नजर आई। अब तो चुनाव नजदीक आ गए। अब कांग्रेस ने अपना सनातन प्रेमी ढोंग शुरु कर दिया है। मंदिरों में हाजिरी लगाई जा रही है। कथाओं का आयोजन कराया जा रहा है। यह दिखाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है जनता को यह बताया जाए कि कांग्रेस हिंदू प्रेमी है। सबसे बड़ी विपदा तो यह है कि कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रहे 'सहयोगी दलों के नेता ही इनके प्रयास को पलीता लगा रहे हैं।

I. N. D. I. अलायंस, घमंडिया गठबंधन के सबसे बड़े और मजबूत घटक डीएमके जो तमिलनाडुम सत्ता में है -उसके मुख्यमंत्री स्टालिन का बेटा उदयनिधि स्टालिन कहता है एंटी सनातन नहीं, अबोलिश सनातन। जैसे डेंगू मच्छर, मलेरिया और कोरोना को खत्म करते हैं, वैसे ही सनातन धर्म को जड़ मूल से समाप्त कर दो। जो उदयनिधि स्टालिन ने कहा है, वह ही INDIAअलायंस और घमंडिया गठबंधन की राजनीति और रणनीति का हिस्सा है, वह ही मिस्टर बंटाधार और करप्शननाथ की धर्म विरोधी रीति नीति और आचरण के प्रतीक हैं। यह न बाबा महाकाल को जानते हैं, न श्री राम को मानते हैं और न हिंदू अस्मिता को स्वीकारते हैं।

केशवानी ने कहा कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश का सीएम बनते ही भाजपा सरकार की आस्था को सम्मान पहुंचाने वाली योजनाओं को हड़पने का काम किया। उन्होंने तीर्थ दर्शन योजना को हथियाने की साजिश रची. तीर्थ यात्रा की ट्रेन रद्द होने लगी थी। कमलनाथ के सहयोगी मंत्री गोविंद सिंह ने तीर्थ दर्शन योजना को फिजूलखर्ची बताया था। उन्होंने प्रदेश के बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा को सिर्फ घूमने की यात्रा बताया था।

Durgesh Keshwani, MLA Jalam singh Patel discussed with journalists called Congress anti-Sanatan

देश को विश्व में मिला अपार सम्मान यह पचा नहीं पा रहे नेहरू की संतान

दिल्ली में जी-20 की बैठकों का दौर चल रहा है। विश्व के ताकतवर देशों का जमावड़ा दिल्ली में लगा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश की जो मजबूत साख स्थापित हुई है उसे आज पूरा विश्व देख रहा है। हम तो गर्व करते हैं कि भाजपा युग का यह नया भारत आज वैश्विक पटल पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कई देशों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। कोविड महामारी के दौरान जब पूरा विश्व भारत की तरफ एक उम्मीद से देख रहा था उस समय भी मोदी सरकार ने वैश्विक सरोकार में हर संभव कदम उठाकर भारत का लोहा मनवाया। मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। अब विपक्ष को इससे भी दिक्कत है। जब-जब वैश्विक पटल पर भारत की मजबूती विपक्ष को दिखती है तो उनके पेट में दर्द होने लगता है।

केशवानी ने कहा कि अगर कांग्रेस को ऐसा लगता है कि वह इस प्रकार के दिखावे कर जनता को मूर्ख बना लेगी तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है। आगामी चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी और कांग्रेस के एक-एक कुकर्म का जवाब अपने वोटों से देगी। मैं फिर कहता हूं कि इस बार कांग्रेस को भाजपा से तो लड़ना ही है साथ ही उन्हें अपनी जमानत जब्त न होने की भी लड़ाई लड़नी है। आज इस प्रेस वार्ता के माध्यम से मैं कांग्रेस को याद दिला देना चाहता हूं कि वह अपने कुकर्मों की वजह से ही 20 साल से सत्ता से बाहर हैं। मुंगेरीलाल के सपने सुहाने जरूर होते हैं पर सच नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+