नागपुर: ड्राइवर के उतारे कपड़े और हाथ-पैर बांधकर टांग दिया उल्टा, बेरहमी से पीटा, वीडियो

Recommended Video

    ड्राइवर पर ट्रांसपोर्टर का अत्याचार, नंगा कर छत से लटकाया और फिर...

    नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने अपने ड्राइवर के कपड़े उतरवाकर उसे रस्सी से लटका दिया और बेरहमी से पीटा। ट्रांस्पोर्ट ऑफिस में बनाया गया ये वीडियो वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद ड्राइवर की हालत गंभीर है जिसे नागपुर के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पीड़ित ड्राइवर कमलेश्वर का रहने वाला है जिसपर रुपयों की हेराफेरी करने का आरोप है।

    video, transporter hangs driver and beats him brutally with belt and sticks

    वीडियो वायरल के बाद ट्रांसपोर्टर मालिक अखिल पोहनकर और उसके साथी अमित ठाकरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रांस्पोर्टर का आरोप है कि उसने ड्राइवर विक्की (23) को तिरुवनंतपुरम ट्रक ले जाने के लिए एडवांस तीस हजार रुपए दिए थे लेकिन विक्की ने उन पैसों की शराब पी ली और कपड़े खरीदने में खर्च कर दिए। ट्रांसपोर्टर मालिक ने ड्राइवर को कई बार फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। गुरुवार को ट्रक तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना नहीं हुआ फिर शनिवार को ड्राइवर ने मालिक को फोन पर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। मालिक ने फिर उसे अपने ऑफिस बुलाया।

    जैसे ही ड्राइवर ऑफिस पहुंचा तो उलके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए और उसे रस्सी से कुंदे पर लटका दिया। फिर उसे डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। मालिक यही नहीं रुका उसने ड्राइवर को उल्टा लटकाया और फिर निर्दयता से उसे पीटता रहा। क्रूरता का यह वीडियो बनाया गया जो अब वायरल हो गया। पुलिस ने मालिक ट्रांस्पोर्टर, अमित ठाकरे, प्रकाश चौउरे सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाडी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं आरोप है कि कई लोगों ने पुलिस पर एफआईआर न लिखने के लिए दबाव बनाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+