Boyfriend के लिए मुजफ्फरपुर के शॉपिंग मॉल में लड़कियों ने चलाए लात-घूंसे, Viral हुआ Video

मुजफ्फरपुर। आमतौर पर किसी बात को लेकर आपने लड़कों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने लड़कियों को पब्लिक प्लेस पर लड़ाई करते हुए देखा है। ऐसा ही एक वीडियो मुजफ्फरपुर के शॉपिंग मॉल का वायरल हो रहा, जिसमें लड़कियों के बीच ब्वॉयफ्रेंड को लेकर जमकर लड़ाई हो रही है। लड़कियों की आपसी लड़ाई का यह वीडियो मोतीझील स्थित एक मॉल परिसर का है।

Recommended Video

    Boyfriend के लिए मुजफ्फरपुर के शॉपिंग मॉल में लड़कियों ने चलाए लात-घूंसे, Viral हुआ Video
    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

    इस वीडियो में लड़कियां आपस में मारपीट कर रही हैं और उनके झगड़े की वजह एक लड़का बताया जा रहा है। इसी वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि दो लड़कियां आपस में मारपीट करती दिख रही हैं, जिसमें एक लड़की बीच-बचाव करने आती है और वह भी मारपीट करने लगती है।

    शख्स ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया

    शख्स ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया

    साथ ही एक लड़का बीच-बचाव करते हुए नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो में काफी देर तक मारपीट होती है और मॉल में अफरा-तफरी की स्थिति हो जाती है। एक शख्स समझाने की कोशिश करता है और बीच-बचाव कर मामले को शांत करता है और डांट-फटकार कर मॉल से लड़कियों को बाहर निकालता है।

    ब्वॉयफ्रेंड को लेकर हुई मारपीट

    ब्वॉयफ्रेंड को लेकर हुई मारपीट

    मारपीट के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि ब्वायफ्रेंड के चलते लड़कियों के बीच मारपीट हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं मामले को लेकर नगर थाना की पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। जानकारी के अनुसार बॉयफ्रेंड को लेकर यह विवाद हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़कियां एक लड़की के साथ मारपीट कर रही हैं। इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। लोगों के बीच बचाव के बाद व‍िवादों को सुलझाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+