जिस महिला से दूध लेते थे दारोगा उसी को दिल दे बैठे, मिलने पहुंचे तो गांव वालों ने बंधक बनाकर पीटा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपु जिले के बगहा थाना क्षेत्र के बैरागी सोनबरसा गांव में मंगलवार को अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे सब इंस्पेक्टर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बंधक बनाए गए एसआई शिव शंकर सिंह गांव की एक महिला से प्रेम करते थे। उसी महिला से मुलाकात करने गए एसआई शिव शंकर सिंह यादव को गांव के लोगों ने पकड़ लिया और फिर उनकी पिटाई कर दी। साथ ही कई घंटों तक बंधक बनाए रखा। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद चिउटाहां थाना की पुलिस SI को बचा कर थाने ले गई।

villagers beaten sub inspector whe he come to village for meeting with woman

आरोपी एसआई साल 2011 से 2012 तक चिउटाहां थाना में एएसआई के पद पर तैनात थे। उसी दौरान उनको एक महिला से प्रेम हो गया और प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। ग्रामीणों को यह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने समझाने की कोशिश की तो शिव शंकर सिंह पुलिसिया रौब दिखाने लगा। इसके बाद ग्रामीणों के साथ कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर में ही ग्रामीणों ने एसआई को बंधक बना लिया। फिर जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल शिव शंकर सिंह पटना में विशेष शाखा में तैनात हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एसआई जब चिउटाहां में कार्यरत थे। उस दौरान महिला के घर से दूध लिया करता था। इसके बाद महिला के यहां एसआई का परिवारिक संबंध हो गया। वहीं, कुछ लोग यह भी बताते हैं कि दोनों परिवार का आना-जाना लगा रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक एसआई के हमेशा आने-जाने से गांव का माहौल खराब हो रहा था।

काफी बवाल होने के बाद चिउटाहां थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया और एसआई को अपने साथ थाने लेकर आई । वहीं, इस मामले में रामनगर एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। ट्रांसफर होने के बाद बार-बार थाना क्षेत्र में आकर किसी महिला से मिलना गलत है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। साथ ही पदस्थापित विभाग के वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+