बेटी को बीवी की तरह रखना चाहता था सौतेला पिता फिर शुरू कर दी गंदी हरकत और...
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के इलाके में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता सौतेली बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था लेकिन पत्नी के बीच-बचाव करने पर वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी को गोली मार दी। आरोपित ने कुल चार गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली बेटी के हाथ में लगी है तो बाकी तीन गोलियां पत्नी के कमर और सीने में जा लगी। दोनों घायल मां-बेटी का इलाज बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

सौतेली बेटी को छेड़ता रहता था पिता
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्रम्हपुरा थाना इलाके के एक मोहल्ले की महिला ने अपने पहले पति की मौत के बाद साल 2009 में उसने दूसरी शादी की। उस वक्त महिला की दो बेटियां और एक बेटा पहले से था। वहीं दूसरी शादी के बाद भी उसका एक बेटा हुआ। सौतेली बेटी पर पिता का शुरू से ही गंदी नजर थी। पीड़िता ने बताया कि उसका दूसरा पति किसी न किसी बहाने से बेटी को छेड़ता रहता था।

बेटी पर बीवी की तरह रहने के लिए बनाता था दबाव
जब इस बात का पता उसे चला तो उसने अपने पति का विरोध करना शुरू किया। इस दौरान वह कई बार सौतेली बेटी से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इसके चलते दोनों में विवाद शुरू हो गया और वह अपने मायके चली गई। इसी दौरान पति ने बेटी के साथ निकाह का एक फर्जी कागजात तैयार करा लिया और उसे बतौर बीवी साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा।

बेटी के साथ करता था बदसलूकी
डरी-सहमी पत्नी ने बेटी को बहन के पास दिल्ली भेज दिया। पिछले दिनों ने बेटी जब दिल्ली से लौट कर आई तो सौतेला पिता उसे बीबी बता कर साथ रहने की जिद्द करने लगा। इसी दौरान रविवार को पत्नी अपने सभी बच्चों को लेकर पति के गांव पहुंची और उसे समझाने लगी की बेटी को बेटी की तरह रखना चाहिए। इसी दौरान गुस्से में आकर पति ने अवैध हथियार निकालकर बेटी पर फायरिंग शुरू कर दी।

अस्पताल में चल रहा इलाज
भागने के दौरान रुखसार के हाथ में एक गोली लगी और पार कर गयी लेकिन उसे बचाने आई मां को दो गोलियां लग गयी। राबिया को एक गोली सीने के पास तो दूसरी गोली कमर के पास लगी है। घायल मां-बेटी का इलाज बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मुजफ्फरपुर पुलिस फिलहाल इस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।












Click it and Unblock the Notifications