मुजफ्फरपुरः जिंदा जलाई गई युवती ने पटना में तोड़ा दम, दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपियों ने जला दिया था
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवती को जिंदा जला दिया था, जिसकी सोमवार की रात को मौत हो गई। सोमवार देर रात करीब 12 बजे पटना निजी बर्न हॉस्पिटल में युवती ने दम तोड़ दिया। बता दें कि पिछले 7 दिसंबर को मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में दुष्कर्म में विफल युवक और उसके साथियों ने युवती को जिंदा जला दिया था।

पीड़िता को अच्छे इलाज के लिए पिछले 10 दिसंबर को पटना सिटी के अगम कुआं स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। युवती लगभग 95 फीसदी जल चुकी थी। ऐसे में उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई थी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने अगमकुआं के अपोलो बर्न अस्पताल पहुंचकर युवती और उसके परिजनों से मुलाकात की थी।
बता दें कि बीते तीन सालों से छेड़खानी से परेशान युवती और उसके परिजनों ने थाने में 5 बार शिकायत की पर किसी ने नहीं सुनी। बल्कि पुलिस ने नसीहत देते हुए कहा था कि उस परिवार से मत उलझो। 7 दिसंबर को दुष्कर्म में विफल रहने पर युवती को राजा और साथी मुकेश ने केरोसिन छिड़क कर जला दिया था। इस दौरान वह करीब 90 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी।
यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर में युवती से रेप नहीं कर पाया तो जिंदा जलाया, 80 फीसदी जली












Click it and Unblock the Notifications