मुजफ्फरपुरः घर की खुदाई में अचानक से निकलने लगा सोना-चांदी, लूटने के लिए टूट पड़े लोग

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर के पास साहेबगंज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जमींदोज हो चुके घर की खुदाई में सोने-चांदी के सिक्के और आभूषणों से भरे आधा दर्जन पीतल के बक्से मिले हैं। हालांकि घर मालिक ने इन्हें लूट लिए जाने की शिकायत पुलिस से की है। गृहस्वामी वकील चंद्रशेखर आजाद ने थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में गांव के ही चार लोगों को आरोपित किया गया है।

भूकंप के दौरान दब गए थे सारे जेवरात

भूकंप के दौरान दब गए थे सारे जेवरात

पुलिस को दी गई शिकायत में अधिवक्ता ने बताया कि 1934 के भूकंप में उनका घर मिट्टी में दब गया था। इसमें सोना, चांदी व सिक्कों से भरे पीतल के बक्से भी दब गये थे। जमीन परती पड़ गई और मिट्टी का टीला बन गया था। उनके पूर्वज उस जगह से दूसरी जगह घर बना कर रहने लगे। 18 अगस्त को गांव के एक व्यक्ति ने मिट्टी कटवाया। मिट्टी कटाई के दौरान पीतल के बक्से निकले, जो सोना-चांदी और सिक्कों से भरे हुए थे। उसे चार लोगों ने मिलकर लूट लिया।

खुदाई के दौरान मिली सारी चीजें

खुदाई के दौरान मिली सारी चीजें

उसकी वर्तमान में पांच करोड़ से अधिक की कीमत अधिवक्ता ने पुलिस को बताई है। पुलिस को शिकायत में बताया गया है कि ये धातु पौराणिक और दुर्लभ किस्म के हैं। इधर, दारोगा सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

खुदाई के दौरान लोगों ने लूट लिया

खुदाई के दौरान लोगों ने लूट लिया

आवेदक अधिवक्ता ने बताया कि उनके चाचा नवल ओझा उक्त जमीन की खुदाई मिट्टी के लिए जेसीबी से करवा रहे थे। इस दौरान जमींदोज पीतल के छह बक्से निकले। इनमें से एक बक्सा जेसीबी से क्षतिग्रस्त हो गया जो सोना-चांदी से भरा था। सोना-चांदी जमीन पर तितरबितर हो गया। इसके बाद मौके पर अगल -बगल के लोग जुट गए। सभी आरोपित उनके चाचा को धक्का देकर आभूषण से भरे सभी बॉक्स लेकर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+