प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को बुलाकर आखिरी सांस टूटने तक पीटा, वायरल हुआ दर्दनाक वीडियो

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी के खरिका डीहा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पोल से बांध कर कुछ लोग उसकी पिटाई करते रहे और घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग पिटाई का वीडियो बनाते रहे। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी कर दिया। मृतक युवक की पहचान पानापुर के 22 वर्षीय राजेश राम के रूप में हुई है। बता दें कि इससे पूर्व जिले के कांटी थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी और उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया था।

family of girlfriend beaten boyfriend till his last breathe

बता दें कि राजेश राम को आरोपितों ने पहले घर बुलाया और फिर बंद कमरे में बंद कर पीटा। इसके बाद बिजली के पोल में बांधकर अधमरा होने तक पीटते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे पीड़ित युवक घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बचाने की गुहार लगा रहा है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पानापुर ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मी राजेश राम को अपने कब्जे में लिया और कांटी सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

एसकेएमसीएच पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी। इसके बाद पानापुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार की सुबह राजेश राम के बहनोई साहेबगंज के खोड़ीपाकड़ निवासी जितेंद्र कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई। इसमें मीनापुर थाने में खरिका डीह के रामकिशोर राय, उसकी पत्नी, बेटी, जयप्रकाश राय, ओमप्रकाश राय व उसका साला मोड़सर निवासी सतीश कुमार राय, पाली उर्फ जुगुल राय व अन्य को नामजद एफआईआर दर्ज करायी है।

सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। डीएसपी ईस्ट मनोज पांडेय ने बताया कि खरिका में राजेश राम की बिजली के पोल में बांधकर पिटाई की गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन प्रेम प्रसंग में सात लोगों पर हत्या की एफआईआर करायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+