मुजफ्फरपुर में वायरल बुखार और वायरल ब्रोंकाइटिस्ट का प्रकोप, 70 बच्चे हुए भर्ती

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में वायरल बुखार और वायरल ब्रोंकाइटिस्ट का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते मंगलवार की रात से बुधवार सुबह तक एसकेएनसीएच में 40 बच्चे भर्ती हुए थे। लेकिन बुधवार की देर रात को फिर तीस बच्चों को भर्ती किया गया, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके चलते पीकू वार्ड फूल होने के कारण वहां से बच्चों को पुराने अस्पताल में बने इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं मामले को लेकर शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि देर रात इसकी समीक्षा की गई और 15 बच्चे को इंसेफेलाइटिस वार्ड में शिफ्ट कराया गया है।

due to viral fever and bronkaitist 70 children admit in hospital

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी अस्पताल प्रबंधन से इस बीमारी का अपडेट लिया। उनके निर्देश पर तत्काल व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पीकू वार्ड में बेड फूल हो चुका है। एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है।

डॉ. साहनी ने बताया कि इंसेफ्लाइटिस वार्ड में 35 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसमें 15 मरीजों को तत्काल रखा गया है। पीकू वार्ड में दूसरी बीमारियों के लिए 15 बेड खाली कराया गया है। अभी फिलहाल 115 मरीज वायरल बुखार के चपेट में आ गए हैं। सब का इलाज चल रहा है। अचानक से 30 मरीज आने के कारण डॉक्टरों की टीम भी हैरान है।

वहीं वायरल बुखार के साथ-साथ जिले में अब डेंगू के मरीज भी सामने आ रहे हैं। एसकेएमसीएच में दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों अहियापुर के निवासी हैं। इससे मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। बताया गया कि SKMCH के ओपीडी में दोनों मरीजों को लेकर परिजन आये थे। ब्लड का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+