मुजफ्फरपुरः तीन बच्चों को खंभे से बांधकर पीटा फिर नंगा कर मोमबत्ती से जलाया, देखती रही सैंकड़ों की भीड़

मुजफ्फरपुर। प्रदेश सरकार अपने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर लाख दावे कर ले लेकिन आए दिन घटनाएं उनके दावों को खोखला साबित कर देती हैं। बिहार में काफी लंबे समय से भीड़ के हाथों इंसाफ का घिनौना खेल सामने आता रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव का है, जहां बच्चों के साथ हैवानियत की गई है। बच्चों पर रुपये की चोरी का आरोप है।

घटना बीते 5 जुलाई की है

घटना बीते 5 जुलाई की है

बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक बर्बरता बच्चों के साथ की गई। इस दौरान बच्चे लगातार रोते-गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन मौके पर मौजूद करीब एक सौ लोगों की भीड़ में से कोई भी उन्हें बचाने के लिए सामने नहीं आया। वहीं घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। घटना बीते 5 जुलाई की बताई जा रही है। वहीं एक बच्चे के पिता ने हिम्मत दिखाते हुए साहिबगंज थाना पुलिस को शिकायत का आवेदन दिया है।

खंभे से बांधकर पीटा

खंभे से बांधकर पीटा

जबकि दो बच्चों के पिता अभी भी सामने आने को तैयार नहीं हैं। हालांकि पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक साहिबगंज के हुसेपुर नया टोला के तीन बच्चों को गांव के प्रदीप राय, सुदीप राय, रामजन्म राय, छोटेलाल राय, संतोष राय और कैलाश राय ने मिलकर बच्चों को झोपड़ी के अंदर खंभे से बांध दिया। आरोपित प्रदीप बार-बार बच्चों पर पैसा चोरी का इल्जाम लगा रहा था और उनको पीट रहा था।

तमाशबीन बने रहे लोग

तमाशबीन बने रहे लोग

बच्चों को देखकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई और इसी में से किसी ने वीडियो बना लिया। वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि कैसे बच्चे गिड़गिड़ा रहे हैं और जलती मोमबत्ती से उनकी पीठ को जलाया जा रहा है। आरोपितों ने बच्चों की पैंट भी उतार दी और उनके नितंबों को मोमबत्ती से कई बार जलाया। इस दौरान बच्चे चीखते और चिल्लाते रहे। लेकिन किसी को भी उनपर दया नहीं आई। बर्बरता का यह खेल करीब एक घंटे तक चलता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+