Bihar: पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, लाश के टुकड़े कर केमिकल में घोले, धमाके से पोल खुली

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर नगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्‍या करा दी। उसके बाद लाश के टुकड़े-टुकड़े करके उस पर रसायन डालकर सबूत मिटाने की कोशिश की। हालांकि, उसकी पोल खुल गई और इलाके में कोहराम मच गया। प‍ुलिस मामले की पूरी छानबीन में जुटी है।

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात

सिकंदरपुर थाना प्रभारी हरेंद्र तिवारी ने बताया कि, हत्‍या 30 वर्षीय राकेश की हुई है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि, उसकी पत्‍नी पत्नी राधा का एक शख्‍स से अवैध संबंध था। प्रेमी के साथ मिलकर राधा ने पति राकेश को रास्‍ते से हटाने की साजिश रची। कथित तौर पर, राधा ने तीज के मौके पर अपने पति को घर बुलाया और फिर प्रेमी सुभाष की मदद से उसकी हत्या कर दी। हत्‍या के बाद लाश के टुकड़े भी किए। फिर उन टुकड़ों को प्रेमी सुभाष ने केमिकल में घोल दिया, ताकि किसी को पता न चले। रसायनों के प्रयोग से विस्फोट हुआ, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी।

पत्नी के बन गए पति के दोस्त से ही अवैध संबंध

पत्नी के बन गए पति के दोस्त से ही अवैध संबंध

स्थानीय निवासियों द्वारा रासायनिक विस्फोट की सूचना मिलने के बाद सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जांच के दौरान, सिकंदरपुर पुलिस को एक फ्लैट के अंदर एक लाश के बिखरे हुए टुकड़े मिले। पुलिस ने पड़ताल की तो लाश की पहचान सिकंदरपुर निवासी राकेश के रूप में हुई, जो राधा का पति था। चूंकि मृतक राकेश बिहार में शराबबंदी के बाद भी अवैध शराब के धंधे में लिप्त था, इसलिए वह पुलिस के रडार पर था। इस वजह से राकेश ज्यादातर समय गुपचुप तरीके से इधर-उधर रहता था। इस दौरान राकेश का साथी सुभाष उसकी पत्नी की देखभाल करता था। बताया जाता है कि, इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

फिर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

फिर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

बाद में, राधा ने अपने प्रेमी के साथ, कथित तौर पर राकेश को रास्ते से हटाने का फैसला किया, जिसमें उसकी बहन और उसकी बहन का पति भी शामिल हो गया था। राकेश के करीबियों का कहना है कि, राधा ने तीज के मौके पर राकेश को घर बुलाया और फिर सुभाष की मदद से उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद राकेश के भाई दिनेश साहनी ने भाभी राधा, उसके प्रेमी सुभाष, बहन कृष्णा और कृष्णा के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

मृतक के भाई ने बताईं- भाभी की करतूतें

मृतक के भाई ने बताईं- भाभी की करतूतें

राकेश के भाई दिनेश साहनी ने दावा किया कि उसके बड़े भाई की पत्नी के उनके सहयोगी सुभाष के साथ अवैध संबंध थे। राकेश के भाई ने आरोप लगाया कि सुभाष और राधा के अवैध संबंधों से पूरा समाज वाकिफ था। दिनेश के बयान के मुताबिक, राकेश कुछ दिन पहले अपने घर लौटा था और किराए के मकान में रह रहा था। दिनेश ने बताया कि, शनिवार को घर में अचानक विस्फोट की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। बाद में, उसे पता चला कि, उसके भाई की हत्या कर दी गई है और उसके शरीर के टुकड़े कर दिए गए हैं।

लाश के टुकड़े टुकड़े कर दिए और फिर..

लाश के टुकड़े टुकड़े कर दिए और फिर..

दिनेश के मुताबिक, मुझे पता चला कि मेरे भाई की लाश को ठिकाने लगाने के लिए सुभाष और राधा ने लाश के टुकडे किए और बाद में किराए के फ्लैट में लाश को गलाने के लिए केमिकल (रसायन) का इस्तेमाल करने की कोशिश की। जब सुभाष और राधा के प्रयोग से केमिकलों का विस्फोट हुआ, तो अड़ोसी-पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सिकंदरपुर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस आई और फिर मेरी भाभी के कुकृत्य का भांडा फूट गया।

पुलिस को किराए के फ्लैट में मिले टुकड़े

पुलिस को किराए के फ्लैट में मिले टुकड़े

सिकंदरपुर पुलिस के अधिकारी ने कहा कि, मारे गए शख्‍स राकेश के भाई दिनेश की शिकायत दर्ज कर ली गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्‍होंने कहा कि, शिकायत में लिखवाया गया है कि, 30 वर्षीय राकेश की उसकी पत्नी राधा, प्रेमी सुभाष, राधा की बहन कृष्णा और उसके पति ने हत्या कर दी है। यह घटना मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर नगर थाना क्षेत्र की है, जहां हत्‍या की वारदात के बाद लाश से छुटकारा पाने के लिए हत्‍यारे सुभाष ने लाश के टुकड़े कर दिए। और फिर लाश के टुकड़ों पर रसायन डालकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+