मुजफ्फरनगर के मुस्लिम क्षेत्र में हिंदुओं के लिए 25 सालों से लगने वाला शिविर अब नहीं लगेगा, जानिए क्यों?

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर जिला इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। राजनीति का केंद्र बना हुआ है। आए दिन किसी न किसी बड़े नेता का बयान यहां को लेकर आ रहा है। इसी बीच यहां की एक सामाजिक संस्था पैगाम ए इंसानियत ने भी प्रशासन द्वारा वर्तमान समय में होटलों और दुकानों पर नाम लिखवाए जाने का विरोध किया है। आसिफ रही जो पैगाम ए इंसानियत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं विस्तार से अपना तर्क रखा।

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर होते हुए प्रत्येक वर्ष लाखो करोड़ो कांवड़िये मुजफ्फरनगर होते हुए अपने गंतव्य को जाते हैं। पिछले 25 सालों से इनकी सेवा करती आ रही मुस्लिम सामाजिक संस्था पैगाम ए इंसानियत ने प्रशासन के फैसले का विरोध करते हुए इस बार शिविर न लगाने का निर्णय किया।

muzaffarnagar

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ रही ने कहा कि इस बार के कावड़ मेले में अपना कावड़ शिविर नहीं लगाएंगे। क्योंकि जिस तरह दुकानों पर नाम के बोर्ड प्रशासन द्वारा लगवाए गए हैं इस तरह अगर हम शिविर लगाते हैं तो हमें भी अपने गले में अपने नाम की तख्ती डालनी होगी।

हम पिछले 25 सालों से नगर में स्थित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मीनाक्षी चौक पर कावड़ शिविर लगाकर शिव भक्त कावड़ियों की कर रहे थे। लेकिन प्रशासन के इस फैसले के बाद आज पैगाम ए इंसानियत के सदस्यों द्वारा इस कावड़ मेले में अपना कावड़ शिविर नहीं लगाएंगे का निर्णय लिया गया है।

Recommended Video

    मुजफ्फरनगर के मुस्लिम क्षेत्र में हिंदुओं के लिए 25 सालों से लगने वाला शिविर अब नहीं लगेगा

    उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रशासन दुकान होटल ढाबो यहां तक की फलों के ठेलों पर भी नाम के बोर्ड लगवाए जा रहा है तो अगर हम शिविर चलाते हैं तो हमें भी अपने गले में तख्ती डाल कर रखनी होगी।

    उन्होंने कहा कि हमारा मकसद था मुजफ्फरनगर की धरती से भाईचारे को आगे बढ़ाया जाए। वह संदेश हमें पूरा होता नहीं दिख रहा है, जिसकी वजह से हमने अपने कदम पीछे हटा दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+