Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुजफ्फरनगर में जहरीली शराब का कहर, दो लोगों की हुई मौत

मुजफ्फरनगर। यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में शराब ने दो युवकों की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को गांव के ही दो शराब तस्करों ने कहीं से जहरीली शराब लाकर दी थी जिसका सेवन करने से दोनों की हालत बिगड़ गयी। इसके बाद उन्हें मेरठ रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान एक युवक आदेश (35) की तो रात ही मौत तो गई जबकि दूसरे युवक कृष्ण की कुछ घंटों बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद मोहल्ला वासियों ने आबकारी विभाग पर अवैध शराब तस्करों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है।

मीरापुर क्षेत्र की घटना

मीरापुर क्षेत्र की घटना

दरअसल पिछले कुछ दिनों पहले सहारनपुर और यूपी से मिले उत्तराखंड के निकटवर्ती क्षत्रो में जहरीली शराब ने खूब कहर ढाया मगर उसके बाद भी आबकारी विभाग कुंभकर्णी नींद से जागने को तैयार नही है। इस बार शराब से मौत का मामला जनपद मुज़फ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र का हैं जहां दो युवक शराब का शिकार बने। शराब के जाम ने दो युवक की जान लील ली।

गांव के ही तस्कर ने बांटी शराब

गांव के ही तस्कर ने बांटी शराब

शराब से एक युवक आदेश निवासी मोहल्ला खटीकान कस्बा मीरापुर की तो शनिवार रात ही मौत हो गई है जबकि दूसरा युवक कृष्ण मोहल्ला खटीकान कस्बा मीरापुर की कुछ घंटों बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि दोनो युवको को गांव के ही दो व्यक्तियों गुल्लू और टिल्लू ने कहीं से जहरीली शराब ला कर दी थी जिसके सेवन से इनकी हालत खराब हो गई।

लोगों ने लगाया अधिकारियों पर आरोप

लोगों ने लगाया अधिकारियों पर आरोप

बाद में दोनों युवकों को इलाज के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां इलाज के दौरान आदेश और दूसरे युवक कृष्ण की मौत हो गई। मोहल्ला वासियों ने आबकारी विभाग पर शराब तस्करों से मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला वासियों का आरोप है कि आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शराब तस्करों से हर महीना मोटी रकम वसूल रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी शराब तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+