STF ने 4 टाइमर बम के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया, पहले बनाता था रेडियो, दादा से सीखा बम बनाना
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुजफ्फरनगर में STF ने एक शख्स के पास से 4 बॉटल टाइमर बम बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से टीम पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शख्स ने पहले भी बम बनाया था।
उसके साथ टीम ने उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शख्स ने मुजफ्फरनगर में ही अपने हाथों से टाइमर बम बनाया था। हालांकि, इस मामले में अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

प्राथमिक सूचना के अनुसार एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह में खालापार इलाके से जावेद को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने चार बाटल टाइमर बम बरामद करने के साथ ही उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने बताया कि उसने एक महिला के कहने पर यह बम बनाया था। ऐसे में पुलिस उस महिला को भी तलाश रही है। रिपोर्ट की माने तो बरामद किए गए बम को रिमोट और टाइमर से भी टिगर किया जा सकता है।
यह भी बात सामने आ रही है कि मुजफ्फरनगर दंगों के समय भी जावेद ने बम बनाया था। बम बनाने के साथ ही उसने दंगे के दौरान लोगों में भी वितरित किया था। अधिकारियों का कहना है कि अभी पकड़े गए शख्स से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पहले रेडियो रिपेयरिंग का करता था काम
यह भी बात सामने आ रही है कि जावेद पहले रेडियो रिपेयरिंग का काम करता था। वहीं उसके दादा पटाखे का कारोबार करते थे। दादा से ही उसने बम बनाने का तरीका सीखा था। उसके बाद वह अपने रेडियो बनाने के कला का इस्तेमाल करते हुए टाइमर बम बनाना सीख लिया।












Click it and Unblock the Notifications