मुजफ्फरनगर: प्रधान पति ने दलित युवक को जूतों से पीटा, फिर गले में पट्टा डालकर सड़क पर घसीटा

मुजफ्फरनगर: प्रधान पति ने दलित युवक को जूतों से पीटा, फिर गले में पट्टा डालकर सड़क पर घसीटा

मुजफ्फरनगर, 22 फरवरी: खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से है। यहां ग्राम प्रधान पति और अन्य युवक द्वारा दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। दोनों ने मिलकर युवक की पहले तो जूतों से पिटाई की और गालियां दी। उसके बाद गले में पट्टा डालकर उसे सड़क पर घसीटा। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रधान पति समेत अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

    मुजफ्फरनगर: प्रधान पति ने दलित युवक को जूतों से पीटा, फिर गले में पट्टा डालकर सड़क पर घसीटा
    Muzaffarnagar: Pradhan Pati seen beating a Dalit Youth in viral video

    ये मामला मुजफ्फरनगर भोपा थाना क्षेत्र के बिहारगढ़ गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काले पु़त्र भरत सिंह दलित समुदाय से हैं। गांव का प्रधान दूसरे समुदाय से है। बताया जाता है कि काले का गांव के ही एक युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। यह मामला जब ग्राम प्रधान पति संजय के पास पहुंचा तो उसने दलित युवक काले को अपने घर पर बुलाया। बताया जाता है कि यहां पर संजय के साथ दबंग लोग मौजूद थे।

    इस दौरान दलित युवक झबर ​​​​​उर्फ ​काला ने इसका विरोध किया। काला ने कहा कि यह हमारी बिरादरी का मामला है। हम लोग निपटा लेंगे। आप लोग पहले कहां थे? बस, इसी बात पर ठाकुर संजय और रिश्वतेदार कमलेश भड़क गया। वह काला से मारपीट की कोशिश करने लगे। विवाद बढ़ा तो पंचायत में मौजूद लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया। पंचायत खत्म हुई तो संजय और उसका रिश्तेदार वहां से जाने लगे। तभी उनकी नजर वहीं खड़े दलित काला पर पड़ गई। गुस्से से भरे प्रधान पति ने काला को पकड़ लिया और उसके गले पर पट्‌टा डाला और सड़क पर खींचने लगा।

    तभी उसके फूफा कमलेश ने गालियां देते हुए उसे जूते से मारना शुरू कर दिया। पिटाई का वीडियो वहां खड़े किसी शख्स ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों व्यक्तिों को गिरफ़्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि एक युवक की दो लोगों द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तिों को गिरफ़्तार किया गया। एक आरोपी उसी गांव के प्रधान का पति है। मामले में FIR दर्ज़ कर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+