Sikkim Army Accident: लांस नायक लोकेश का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, रो-रोकर मां-पत्नी का बुरा हाल
सिक्किम सड़क हादसे में शहीद हुए मुजफ्फरनगर के जवान लांस नायक लोकेश सहरावत का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव यूसुफपुर पहुंच गया है। यहां राजकीय सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार होगा।

Sikkim Army Accident: नॉर्थ सिक्किम के जेमा इलाके में 23 दिसंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे 16 जवान शहीद हो गए थे। इस हादसे में मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले का जवान लांस नायक लोकेश सहरावत भी शहीद हो गए। जैसे ही लांस नायक लोकेश सहरावत के शहीद होने की खबर परिजनों की मिली तो पूरे परिवार ही नहीं, पूरे गांव में मातम पसर गया। शहीद हुए लांस नायक लोकेश का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव यूसुफपुर पहुंच गया है। यहां राजकीय सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार होगा।
साल 2012 में सेना में भर्ती हुए थे लोकेश
लांस नायक लोकेश सहरावत मुजफ्फरनगर के यूसुफपुर गांव के रहने वाले है। लोकेश सहरावत भारतीय सेना में साल 2012 में स्पोर्ट कोटे से भर्ती हुए थे। लोकेश किसान उदयवीर सिंह का इकलौटा बेटा था, वे एक माह की छुट्टी पूरी कर दस दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे। लोकेश के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रिपोर्टस के मुताबिक, लोकेश की लगभग 2 साल पहले खतौली थाना इलाके की रहने वाली तनु के साथ शादी हुई थी।
मां और पत्नी तनु का रो-रोकर बुरा हाल
लोकेश के शहीद होने की जानकारी परिवार को मिली तो परिवार और गांव में दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार सहित गांव के कई लोग इस खबर को सुनते ही आंसू नहीं रोक पा रहे। सबसे ज्यादा बुरा हाल लोकेश की मां और पत्नी तनु का था। लोकेश सहरावत की शहादत के बाद दिनभर गांव में लोगों की आवाजाही लगी रही। सैकड़ों लोग शहीद के घर सांत्वना देने पहुंचे।
Recommended Video

गांव पहुंचा शहीद लोकेश का पार्थिव शरीर
सिक्किम में शहीद हुए लांस नायक लोकेश का पार्थिव शरीर गांव पहुंच गया। जैसे ही लोकेश का शरीर गांव पहुंचा तो लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव और विधायक चंदन भी मौजूद रहे। अंतिम दर्शनों के बाद शहीद लोकेश का अंतिम संस्कार निजी भूमि में सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications