मां ने तीन बच्चों पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, फिर उठाया ये कदम

Muzaffarnagar, मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उमरपुर गांव में एक कलयुगी मां ने अपने तीन बच्चों के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर बच्चों को आग के हवाले कर दिया। बाद में महिला ने खुद को भी मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। आग में झुलस कर मौके पर ही तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप में घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव उमरपुर का है। यहां एक महिला नसीमा पत्नी जब्बार ने शुक्रवार को अपने तीन मासूम बच्चों पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे 8 वर्षीय अंश, 6 वर्षीय अपसरा, 2 वर्षीय रिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में मां ने अपने आप को भी मिट्टी का तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।

महिला की हालत गंभीर

महिला की हालत गंभीर

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर करा दिया। पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया, जहां पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कर रही है।

पहले भी खुदखुशी की कोशिश कर चुकी है महिला

पहले भी खुदखुशी की कोशिश कर चुकी है महिला

जानकारी के मुताबिक, महिला ने पहले भी कई बार खुदखुशी की कोशिश की है। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया की घायल महिला का पति अहमदाबाद में कपड़ों की फेरी का काम करता है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+