मुजफ्फरनगर में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताड़ की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके पर मौजूद पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला के परिजनों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

man shot his wife in muzaffarnagar

दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

मामला मुज़फ्फरनगर के कोतवाली खतौली क्षेत्र के बुढाना मोड़ का है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार निवासी अब्दुल सलीम ने अपनी बेटी खुशनुमा की शादी 2007 में खतौली निवासी फ़िरोज से की थी। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि खुशनुमा का पति और सास, ससुर अक्सर खुशनुमा को दहेज के लिए परेशान करते थे। उससे अक्सर मारपीट भी की जाती थी। परिजनों का कहना है कि पति ने ही खुशनुमा की गोली मारकर हत्या की है।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में प्रथम दृष्टया यही निकल कर आया है कि पति ने ही अपनी पत्नी को गोली मारी है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+